डॉ.राजपुरोहित कैप्टेन पद पर पदोन्नत - Khulasa Online डॉ.राजपुरोहित कैप्टेन पद पर पदोन्नत - Khulasa Online

डॉ.राजपुरोहित कैप्टेन पद पर पदोन्नत

बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के सह आचार्य एवं एन.सी.सी. प्रभारी डॉ.राजेन्द्र राजपुरोहित को लेफ्टिेन्ट पद से पदोन्नत कर कैप्टेन रैंक प्रदान की गयी है। प्राचार्य डॉ. एन.के.व्यास ने बताया कि डॉ.राजपुरोहित को यह पदोन्नति एन.सी.सी.महानिदेशालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार जोधपुर एन.सी.सी.ग्रुप के ग्रुप कमाण्डर कर्नल सुधान्शु शर्मा और सातवीं राजस्थान एन.सी.सी. बटालियन के कमाण्डिंग ऑफि सर कर्नल राजेन्द्र सिंह द्वारा प्रदान की गयी है। इस समारोह में ले.कर्नल क मला बिश्नोई, सूबेदार मेजर सतविन्दर सिंह सहित अनेक एन.सी.सी. अधिकारी एवं कैडेट्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर डूंगर महविद्यालय के तीन एन.सी.सी.कैडेट्स मनोज डेलू, मल्लिका शर्मा एवं आईना जाखड़ को भी ग्रुप कमाण्डर द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. राजपुरोहित की इस उपलब्धि पर उपाचार्य डॉ. सतीश कौशिक, डॉ. रविन्द्र मंगल, डॉ. जी.पी.सिंह, डॉ. शालिनी मूलचन्दानी, डॉ. बजरंग सिंह राठौड़, डॉ. नरेन्द्र नाथ, रूक्टा महामंत्री डॉ. विजय ऐरी, मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित सभी संक ाय सदस्यों एवं एन.सी.सी.कैडेट्स ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26