ब्रेकिंग: भगाई गई लड़की बरामद, जेएनवीसी पुलिस पहुंची बीकानेर - Khulasa Online ब्रेकिंग: भगाई गई लड़की बरामद, जेएनवीसी पुलिस पहुंची बीकानेर - Khulasa Online

ब्रेकिंग: भगाई गई लड़की बरामद, जेएनवीसी पुलिस पहुंची बीकानेर

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। आज जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से भगाई गई नाबालिग लड़की को जेएनवीसी पुलिस ने सरदारशहर बस स्टैण्ड से बरामद किया है। लड़की को भगाने वाले दो युवकों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। पुलिस मामले की खोजबीन में फिलहाल जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरदारशहर से इत्तला मिलने पर लड़की के पिता व थानाधिकारी मंगूराम मय मौकास्थल पर पहुंचकर लड़की को बरामद किया। आज रात्रि करीबन 10 बजे लड़की को लेकर जेएनवीसी पुलिस बीकानेर पहुंची।

यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उदासर रोड पर रहने वाले लड़की के पिता ने बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री को घर से दो अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इस संबंध में जेएनवीसी पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 363, 366 क भदस के तहत मामला दर्ज कराया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26