ब्रेकिंग- बीकानेर : ढाणी मौजा बना पुलिस छावनी, ग्रामीण नहीं उठाने दे रहे चारों के शव, तनावपूर्ण माहौल - Khulasa Online ब्रेकिंग- बीकानेर : ढाणी मौजा बना पुलिस छावनी, ग्रामीण नहीं उठाने दे रहे चारों के शव, तनावपूर्ण माहौल - Khulasa Online

ब्रेकिंग- बीकानेर : ढाणी मौजा बना पुलिस छावनी, ग्रामीण नहीं उठाने दे रहे चारों के शव, तनावपूर्ण माहौल

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। राजगढ़ में हुई गैंगवार में चार लोगों की मौत के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्र्रामीण चारों शवों को नहीं उठाने दे रहे है। ढाणी मौजा पुलिस छावनी बना हुआ है। 5 थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। सैकड़ों ग्रामीण शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। आस-पास के गांवों के लोगों का पहुंचना जारी है।
मृतकों के नाम प्रदीप जैतपुरा, शेरा पानीपत, निहाल व ईश्वर बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार संपत्त नेहरा ग्रुप द्वारा फायरिंग की है। बताया जा रहा कि पूर्व में कोर्ट में हुए हत्याकांड में प्रदीप का साथी अजय जैतपुरा मारा गया था। उक्त मामले में प्रदीप जैतपुरा ने संपत्त नेहरा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी। आज हुए गैंग वार में मरे शेरा पानीपत को लॉरेंस ग्रुप का गुर्गा बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26