भाजपा अध्यक्ष ताराचंद बोले- गर्व है कि भाजपा परिवार का सदस्य हूं - Khulasa Online भाजपा अध्यक्ष ताराचंद बोले- गर्व है कि भाजपा परिवार का सदस्य हूं - Khulasa Online

भाजपा अध्यक्ष ताराचंद बोले- गर्व है कि भाजपा परिवार का सदस्य हूं

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह

ओबीसी मोर्चा ने किया सारस्वत का स्वागत

बीकानेर।  भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा किसान भवन, बीकानेर में आयोजित नव निर्वाचित देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के अभिनन्दन समारोह में यह उद्गार देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने व्यक्त किये । किसान भवन में आयोजित देहात भाजपा अध्यक्ष के स्वागत समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने की । कार्यक्रम में नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, प्रदेश प्रतिनिधि चम्पालाल गेदर का देहात ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगीड़ ने साफा पहना कर एवम् जिला महामंत्री मदन दास स्वामी ने शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया ।

अभिनन्दन समारोह में देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी एवम् स्वयं के भाजपा परिवार का सदस्य होने को व्यक्तिगत गर्व का विषय बताते हुए सबका साथ और सबका विकास की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान किया ।

नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने ताराचंद सारस्वत के व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष हेतु ताराचंद सारस्वत के चयन हेतु प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवम् पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पंचायती राज चुनाव में जुटने का आह्वान किया एवम् विजयश्री का विश्वास जताया । ओबीसी मोर्चा से जुड़े एडवोकेट अशोक भाटी, रामकरणनाथ सिद्ध, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, श्रवण प्रजापत, भगवानदेव सारस्वत, जगदीश छींपा, जीवणराम बिश्नोई, खींयाराम सैन, छगन प्रजापत, हरिकिशन सुथार, गणेशनाथ, नेमगिरी गुसांई, गणेश सुथार, सुरेन्द्र खटोड़, प्रहलाद दान चारण, हेमन्त जांगीड़, विजयराज आजाद सहित भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

स्वागत समारोह में देहात भाजपा के जिला महामंत्री सवाई सिंह तंवर, अशोक भाटी, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध, किशनाराम गोदारा, पूराराम ढाका, छैलूसिंह शेखावत, शिवरतन शर्मा, भंवरदास स्वामी, रामकरणनाथ सिद्ध, प्रवक्ता दिनेश सारस्वत, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, श्रवण प्रजापत, भगवानदेव सारस्वत, जगदीश छींपा, जीवणराम बिश्नोई, खींयाराम सैन, छगन प्रजापत, हरिकिशन सुथार, गणेशनाथ, नेमगिरी गुसांई, गणेश सुथार, सुरेन्द्र खटोड़, प्रहलाद दान चारण, हेमन्त जांगीड़, विजयराज आजाद सहित भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

देहात ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगीड़ ने अतिथियों का आभार प्रकट किया । जिला महामंत्री मदन दास स्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26