बीकानेर: कीटनाशक पीने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम - Khulasa Online बीकानेर: कीटनाशक पीने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम - Khulasa Online

बीकानेर: कीटनाशक पीने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

– नाल थाना क्षेत्र की घटना
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में कीटनाशक पीने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को पता लगने पर महिला को त्वरित पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयमलसर निवासी भंवरी देवी पत्नी त्रिलोकाराम मेघवाल ने कल रात्रि करीबन 10.30 बजे दवा के भरोसे कीटनाशक पी ली। जिससे तबीयत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में भंवरी देवी को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26