बीकानेर : सामूहिक दुष्कर्म की फैली अफवाह, केवल दुष्कर्म, 3 नामजद - Khulasa Online बीकानेर : सामूहिक दुष्कर्म की फैली अफवाह, केवल दुष्कर्म, 3 नामजद - Khulasa Online

बीकानेर : सामूहिक दुष्कर्म की फैली अफवाह, केवल दुष्कर्म, 3 नामजद

– अश्लील फोटों खींचकर महिला से दुष्कर्म
– सेरुणा पुलिस थाने का मामला
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। सेरुणा पुलिस थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटों खींचने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता का 164 के तहत कमलबद्ध बयान करवाये जाएंगे और मेडिकल मुआयना के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। इस मामले की जांच सदर वृत्ताधिकारी भोजरासिंह कर रहे है।
पीडि़ता का आरोप है कि महेन्द्र पुत्र भीखाराम, कुम्भाराम पुत्र किसनाराम, दीपाराम पुत्र सेवाराम उक्त आरोपी अनाधिकृत रूप से घर में घुसे और डरा धमकाकर अश्लील फोटों खींचकर फिर महेन्द्र ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।
हालांकि इस घटना को लेकर सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही थी, लेकिन खुलासा न्यूज़ ने हैड कांस्टेबल भागीरथ से बात की तो यह मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं बल्कि सिर्फ दुष्कर्म का है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26