बीकानेर : शादी का झांसा देकर किया बलात्कार , मां-पुत्र पर मुकदमा दर्ज - Khulasa Online बीकानेर : शादी का झांसा देकर किया बलात्कार , मां-पुत्र पर मुकदमा दर्ज - Khulasa Online

बीकानेर : शादी का झांसा देकर किया बलात्कार , मां-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

– खाजूवाला क्षेत्र का मामला
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। शादी का झांसा देकर लड़की से बलात्कार करने का मामला खाजूवाला थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में पीडि़ता ने थाने में हाजिर होकर आरोपी व उसकी माता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआई गुरवणसिंह कर रहे है।
पीडि़ता का आरोप है कि राजेन्द्र सिंह पुत्र मदनसिंह ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ बलात्कार किया। साथ ही राजेन्द्र सिंह की मां ने भी इस कृत्य में सहयोग किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है लड़की की मां का ननिहाल खाजूवाला के 21 केजीडी में है जहां पारिवारिक समारोह में कुछ समय पहले लड़की व उसकी मां आए थे। इस दरम्यान आरोपी व उसकी मां से मिलना हुआ और परिवादिया से आरोपी की सगाई पक्की कर दी गई। कुछ ही दिन बाद आरोपी राजेन्द्रसिंह ने परिवादिया को फोन कर कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है इसलिए वह उसके घर कुछ दिन के लिए आ जाए। आरोपी ने अपनी भाभी से भी बात करवाई। आरोपियों द्वारा कहा गया कि अब तो सगाई हो चुकी है तो एक तरह से वह उसकी पत्नी है इसलिए उसके यहां आने में कोई दिक्कत नहीं है। बताया जा रहा है कि यहां आरोपी परिवादिया से लगातार एक माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद आरोपी ने सगाई तोड़ दी। सगाई तोडऩे के बाद लड़की के परिवार वाले थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26