बीकानेर: विश्वविद्यालय से वापस लौटा तो बैडरूम में बिखरा पड़ा था ….,पढ़ें पूरी ख़बर
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। पुलिस का स्लोगन ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में डरÓ बीकानेर शहर में इन दिनों उल्टा प्रतीत नजर आ रहा है। यहां चोर सक्रिय है जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। अब ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित मुरलीधर व्यास कॉलोनी का है, जहां चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में परिवादी ने नयाशहर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित 52,53 थर्ड डी में रहने वाले ओमप्रकाश छंगाणी जो काम से अहमदाबाद पाटन विश्वविद्यालय गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर बैडरूम से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। परिवादी की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।