बीकानेर शर्मसार : दुष्कर्म से आहत लड़की ने खाया जहर, अब पीडि़ता की हालत खतरे से बाहर - Khulasa Online बीकानेर शर्मसार : दुष्कर्म से आहत लड़की ने खाया जहर, अब पीडि़ता की हालत खतरे से बाहर - Khulasa Online

बीकानेर शर्मसार : दुष्कर्म से आहत लड़की ने खाया जहर, अब पीडि़ता की हालत खतरे से बाहर

– जिले में दुष्कर्म की लगातार हो रही है वारदातें
– जघन्य अपराधों का बढ़ता ग्राफ, चिंता का विषय
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जिले में दुष्कर्म जैसे जघन्य मामलों का सिलसिला जारी है। सप्ताहभर में दुष्कर्म का तीसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले एक विवाहिता से दुष्कर्म और एक लड़की से दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला हाल ही में दर्ज हुआ है। जघन्य अपराधों का बढ़ता ग्राफ हम सब के लिए चिंता का विषय है।

ताजा मामला जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां 16 वर्षीय एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे आहत नाबालिग ने कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां होश आने पर नाबालिग ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की वारदात तीन दिन पुरानी है। नाबालिग के बयान होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। नाबालिग लड़की ने कीटनाशक का सेवन किया। उसका पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। अभी उसका मेडिकल कराया जाना है। साथ ही पीडि़ता की सहेली से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटा रहे है। आरोपी युवक पीडि़ता के परिचित ही है। उनकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26