बीकानेर- गरीब कन्या के लिए 'दुर्गासिंह' बने तारणहार, हो रही है वाहवाही - Khulasa Online बीकानेर- गरीब कन्या के लिए 'दुर्गासिंह' बने तारणहार, हो रही है वाहवाही - Khulasa Online

बीकानेर- गरीब कन्या के लिए ‘दुर्गासिंह’ बने तारणहार, हो रही है वाहवाही

बीकानेर। इंसानियत की भावना से कन्या के विवाह के लिए भारी भरकम खर्च का वहन न कर पाने वाले एक परिवार की कन्या का विवाह हिन्दुवादी नेता दुर्गासिंह के सहयोग से हुआ। जानकारी के अनुसार एक परिवार निर्धन परिस्थिति में जीवन यापन करता था। उनकी बेटी की सगाई एक महीने पहले हुई थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इसकी जानकारी योगेश जांगिड़ नामक व्यक्ति ने हिन्दुवादी नेता दुर्गासिंह को बताई। जानकारी मिलते ही दुर्गासिंह ने धूमधाम से शादी करवाने की जिम्मेदारी खुद उठाने की बात कह दी। यह बात जैसे ही लड़की के पिता को लगी तो खुशी चार गुना हो गई।  आज हिन्दुवादी नेता दुर्गासिंह ने धूमधाम से गरीब कन्या के लिए तारणहार बने। उन्होंने धूमधाम से शादी करवाई। दुर्गासिंह के इस नेक कार्य की सोशल मीडिया में वाहवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26