बीकानेर : भाजपा जिलाध्यक्ष सारस्वत बोले- सत्ता के लिए तडफ़ रहा है विपक्ष, पढि़ए पूरी ख़बर - Khulasa Online बीकानेर : भाजपा जिलाध्यक्ष सारस्वत बोले- सत्ता के लिए तडफ़ रहा है विपक्ष, पढि़ए पूरी ख़बर - Khulasa Online

बीकानेर : भाजपा जिलाध्यक्ष सारस्वत बोले- सत्ता के लिए तडफ़ रहा है विपक्ष, पढि़ए पूरी ख़बर

खुलासा न्यूज़, लूनकरणसर। सीएए देश मे नागरिकता देना का कानून है नागरिकता लेने का नहीं, सत्ता के लिए तडफ़ रहा विपक्ष पूरे देश मे अराजकता फैलाने के लिए भ्रामक व झुठा प्रचार कर रहा है ,देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खडी़ है और विपक्ष अपने इरादो पर कभी भी सफल नही होगा। यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत निकटवर्ती धीरेरा मे भाजपा औबीसी बीकानेर द्वारा सीएए आयोजित कार्यक्रम वक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवीशेखर मेघवाल ने कहा की जब से मोदी सरकार आई है तब से कांग्रेश व विपक्ष मुद्दाहिन हो गये है।  मेघवाल ने कहा की चाहे 370 हो या फिर 35ए/ राम मंदिर हो या फिर नागरिकता संसोधन अधिनियम सरकार की प्रगति रिपोर्ट कांग्रेश सहन नही कर पा रही है तभी देश मे देश करवाकर अराजकता फैलाने की फिराक में है जो किसी हद मे भी सफल नही होने देगे । मेघवाल कहा की भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र मे विश्वास रखते है और लोकतांत्रिक मूल्यो लोगों का विश्वास जीत रहे है । पंचायत चुनाव का जिक्र करते उन्होने कहा की कार्यकर्ता से ही जनप्रतिनिधि का चयन होगा। औबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर देहात प्रभारी नंदलाल प्रजापत ने सीएए पर बिंदुवार जानकारी से सभा को अवगत करवाया ।

इन्होंने भी किए विचार व्यक्त
पुर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ,भाजपा नेता सुरेन्द्रसिह शेखावत ,जीतेन्द्रसिह राजवी ,जिला महामंत्री अशोक भाटी , औबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री रामस्वरुप धायल ,औबीसी मोर्चा शहर अध्यक्ष हुक्मचंद सोनी ,महामंत्रा पार्षद वीरेन्द्र करल , जिला उपाध्यक्ष जगदीश छीपा ,भाजपा वरिष्ठ नेता हजारी महाराज ने भी विचार वक्त किये।

सारस्वत व मेघवाल का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
कार्यक्रम के अंत मे औबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़ ने सभी का आभार व धन्यवाद प्रकट किया। मंच संचालन औबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मदन दास स्वामी ने किया । सभा से के दौरान कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व भाजपा नेता रवीशेखर मेघवाल गर्मजोशी के साथ स्वागत् किया ।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम मे अर्जुनराम जांगीड़ ,सुरजाराम खाती,टिकुराम गोदारा ,रेवन्तराम खाती,लाधुराम मेघवाल ,लक्ष्मण राम शेखसर ,नन्दलाल सारस्वत , कपूरीसर सरपंच मूरलीधर सारस्वत ,पुर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश खंडेलवाल ,जिला प्रवक्ता दिनेश सारस्वत ,गणेशनाथ योगी,सिकंदर अली ,दिलदार हुसैन ,फारुक शाह ,हंसराज खाँ ,युवानेता ओमप्रकाश गोदारा सहित सैकडो लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थति थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26