बीकानेर- बकाया पैसे मांगे तो किया कुल्हाड़ी से हमला, घायल पीबीएम में भर्ती - Khulasa Online बीकानेर- बकाया पैसे मांगे तो किया कुल्हाड़ी से हमला, घायल पीबीएम में भर्ती - Khulasa Online

बीकानेर- बकाया पैसे मांगे तो किया कुल्हाड़ी से हमला, घायल पीबीएम में भर्ती

खुलासाा न्यूज़, बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में बकाया पैसे मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने धारा 308 भादस, 323 व 341 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सउनि ओमप्रकाश को दी गई है। गजनेर पुलिस के जोगेन्दर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सुरजड़ा के जेठाराम पुत्र सत्तुराम पर समुद्रसिंह ने कुल्हाड़ी से हमला किया। घायल जेठाराम पीबीएम में भर्ती है। पीबीएम गई पुलिस को जेठाराम ने पर्चा बयान देते हुए बताया है कि समुद्रसिंह से बीजान के बकाया पैसे मांगे तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर मारपीट की। बताया जा रहा है कि परिवादी के पैर में गंभीर चोटें आई है। परिवादी ने बताया है कि उसने अपने ट्रैक्टर से समुद्रसिंह के खेत का बीजान किया था, उसी के पन्द्रह हजार वह आरोपी से मांग रहा था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26