बीकानेर- व्यास कॉलोनी में बुलेट पर पटाखे फोडऩे वाला 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार - Khulasa Online बीकानेर- व्यास कॉलोनी में बुलेट पर पटाखे फोडऩे वाला 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार - Khulasa Online

बीकानेर- व्यास कॉलोनी में बुलेट पर पटाखे फोडऩे वाला 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़, बीकानेर।। अब पटाखा फोडऩे वाली बुलेट चलाने वालों की खैर नहीं। ताजा मामला व्यास कॉलोनी का है, यहां जेएनवीसी पुलिस ने बुलेट पर पटाखा फोडऩे की आवाज निकालने वाले युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने साईलेन्सर भी कब्जे में लिया है । यह कार्यवाही उप निरीक्षक हनुमानराम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार व्यास कॉलोनी में बुलेट मोटरसाइकिल से मोडिफाईड साइलेंसर से तेजगति से चलाकर जोर-जोर से साइलेंसर से आवाज करता विवेकानंद स्कूल के सामने पाये जाने पर मुल्जिम सुदेश पुत्र साहबराम जाट उम्र 23 वर्ष निवासी कान्ता खतुरिया कॉलोनी को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 4/6 आर.सी.एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मंगुराम को दी गई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26