भटनागर सेवा समिति ने मनाया वार्षिक उत्सव,

भटनागर सेवा समिति ने मनाया वार्षिक उत्सव,

बीकानेर
टाऊन हॉल में भटनागर विकास समिति बीकानेर ने अपना 28वॉ वार्षिक उत्सव श्री ब्रजबिहारी भटनागर की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री चित्रगुप्त महाराज के दीप प्रज्जलन से किया गया, समिति ने 70 वर्ष से अधिक आय प्राप्त करने पर डॉ. विजय कुमार भटनागर,सेवानिवृत प्राचार्य रमेशचन्द्र भटनागर,अनिरूद्व भटनागर,श्रीमती रेखा भटनागर का शॉल एवं प्रशस्ति पत्र,श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। राज भटनागर और उत्तम भटनागर को राज्य स्तर पर सम्मानित होन पर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमति प्रतिभा भटनागर थी। वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में किनसुख भटनागर प्रथम,काजल द्वितीय व सोनल तृतीय स्थान व 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में दिशा प्रथम,अथर्व द्वितीय एवं हावि तृतीय स्थान पर रहे। सत्र पर्यन्त चली प्रतियोगिताओं में कुल 100 से अधिक प्रतिभागियो व मेधावी छात्र,छात्राओं को सम्मानित किया गया। विकास समिति के संरक्षक मंडल में प्रकाशचन्द्र भटनागर सेवानिवृत आरएएस,श्रीमत राज व प्रतिभा भटनागर का मनोनयन किया गया। आज विकास समिति की साधारण सभा में समिति के संविधान में संशोधन हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया व पांच सदस्य समिति का मनोनयन किया गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |