भामाशाह सांखला ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन - Khulasa Online भामाशाह सांखला ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन - Khulasa Online

भामाशाह सांखला ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भामाशाह राजेंद्र सिंह सांखला के आर्थिक सहयोग से आमजन की सुविधा के मद्देनजर नयाशहर पुलिस थाना परिसर में नव निर्मित जल मंदिर का लोकार्पण जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ है। रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मूंदड़ा, सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया कि भामाशाह राजेंद्र सिंह सांखला के द्वारा कर्म भूमि पर जल मंदिर का निर्माण करवाकर अपने जन्मदिन को एक नए अंदाज में मनाया गया। नयाशहर थानाधिकारी फूल चंद शर्मा एवं प्रकल्प संयोजक कमल राठी ने बताया कि नयाशहर थाना शहरी परकोटे के सबसे व्यस्ततम इलाक़े में से एक हैं, तथा गंगाशहर से पूगल रोड, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, डूडी पेट्रोल पम्प आदि स्थानों को जोडऩे हेतु मुख्य मार्ग में आम जन की सुविधा हेतु पक्की प्याऊ मय 12000 लीटर भूमिगत जल होद का निर्माण रोट्रेकट क्लब की प्रेरणा से करवाया गया है। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अथिति के रूप में सीओ सिटी सुभाष शर्मा,रोटेरियन राजेश चूरा एवं रोटरी क्लब बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शशिमोहन मूंधड़ा रहे।कार्यक्रम में रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष विनोद दम्मानी, सचिव सुनील सारडा, पूर्व अध्यक्ष संजय छींपा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, सुरेंद्र जोशी, रोट्रेकट डी.आर.आर, विनय हर्ष, डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी, गौरव चौधरी, निपुण राठी, मेहुल पुरोहित, नितेश स्वामी, दिनेश चांडक, भंवर सिंह मकोड़ी सहित शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26