बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल की हैट्रिक
अर्जुन की जीत पहले कर दी थी घोषित
बीकानेर। बीकानेर से भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल ने जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक बना ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के मदनगोपाल मेघवाल को 2 लाख 63 हजार 159 वोटों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी ने पहले दौर में बढ़ाई बढ़त को बरकरार रखते हुए सभी चरणों में जीत का आंकड़ा बढ़ाया। मेघवाल को बीकानेर पूर्व से 41838,बीकानेर पश्चिम से 34413,नोखा से 39306,लूणकरण से 20300,खाजूवाला से 18323 तथा कोलायत से 1794 मतों से आगे रहे। इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा केा 35 हजार से ज्यादा की बढ़त ली। भाजपा की जीत पर मेघवाल ने इसे मोदी की जनता के प्रति विश्वास का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि विरोधियों के विरोध को जनता ने नजरअंदाज कर मोदी के प्रति आस्था जताई।
अर्जुन की जीत पहले कर दी थी घोषित
बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल की जीत की घोषणा खुलासा डॉट कॉम ने पहले ही कर दी थी। 7 मई की अपनी पहली ही खबर में खुलासा न्यूज पोर्टल ने अर्जुन की जीत ? नाम से खबर लगाकर इस बात की पुष्टि कर दी थी कि यह सीट भाजपा के खाते में जाएगी। इस खबर में अर्जुनराम मेघवाल की जीत का आधार भी बताया गया था। खबर में यह भी स्पष्ट किया गया था कि किस तरह अर्जुन का विरोध होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी है।