आखिर क्यों लिया कर्मचारियों ने लिया आरपार की लड़ाई का निर्णय - Khulasa Online आखिर क्यों लिया कर्मचारियों ने लिया आरपार की लड़ाई का निर्णय - Khulasa Online

आखिर क्यों लिया कर्मचारियों ने लिया आरपार की लड़ाई का निर्णय

पृथ्वीराज लेघा महासंघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव अधिकारी सत्यनारायण पंवार द्वारा चुनाव सम्पन्न करवाये गये। चुनाव में पृथ्वीराज लेघा को निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे से पूर्व आनन्द निकेतन में आयोजित महासंघ के वार्षिक अधिवेशन में निर्वतमान जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कर्मचारियों की वेतन कटौति वापिस लेने, ठेका, संविदा, आंगनबाड़ी, लोक जुम्बिस, कम्प्युटर कार्मिकों को नियमित करने, निजीकरण पर रोक लगाने, सावंत कमेटी की रिपोर्ट लागू करने सहित महासंघ के 15 सूत्री पत्र को लेकर आगामी दिनों में सभी घटक संगठनों से बड़ी लड़ाई लडऩे को तैयार रहने का आहवान किया।
रोड़वेज कर्मचारी नेता गिरधारी लाल शर्मा व एटक जिलाध्यक्ष प्रसन्न कुमार शर्मा ने राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी निर्णयों के खिलाफ एकजुट संघर्ष की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पंवार व महासंघ के सभाध्यक्ष गुरचरण सिंह मान ने मंहगाई भत्ते का भुगतान समय पर करने, राज्य कर्मचारियों को 7,14,21,28 एवं 32 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देने का मुद्दा अधिवेशन में प्रमुखता से उठाया। अधिवेशन में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, राजस्थान नर्सेज ऐशोसिएशन, राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज संघ, आयुर्वेद परिचारक संघ, आवासन मण्डल कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ प्रगतिशील, शिक्षक संघ भगत सिंह, राजस्थान एलीमेन्टी एवं सैकण्डरी शिक्षक संघ, पंचायत प्रचार प्रसार अधिकारी संघ, सहायक कर्मचारी संघ, मत्रालयिक कर्मचारी संघ, कानूनगो संघ, भू-प्रबधंक संघ, पर्यटन विकास संघ, इंदिरा गांधी नहर परियोजना कर्मचारी संघ, भू-प्रबंधक निरीक्षक संघ, पशुपालन चिकित्सा कर्मचारी संघ, संविदा, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ, पटवार संघ, भू-मापक संघ, शिक्षाकर्मी संघ, यू आई टी कर्मचारी संघ, सहायक कृषि अधिकारी संघ आदि संगठन शामिल हुए।
अधिवेशन में कर्मचारी नेता रेवन्तराम गोदारा, संजय पुरोहित, चान्दरतन सोलंकी, कैलाश वैष्नव, मनोज सुथार, जगदीश बिठ्ठु, रावतराम डूटी, मूलाराम गोदारा, डूॅगरराम जाम, श्रवण पुरोहित, शिव करण सिंह, शक्तिरतन रंगा, लक्ष्मण पुरोहित, देवराज जोशी,राजेन्द्र आचार्य, किशोर पुरोहित, मोहर ंिसह मीणा, विरेन्द्र व्यास, रसपाल ंिसह मोटा, पवनदान चारण, मकबूल अहमद, भीवराज पांडिया, अनिल जोशी, देवेन्द्र जाखड़, रतीराम सारण, श्याम सुन्दर हर्ष, श्याम सुन्दर बिश्नोई, किशनलाल बिश्नोई, सुन्दरलाल लूणा, विधाधर शर्मा, अशोक सिहाग, मोहन पाण्डे, लक्ष्मीनारायण भाटी, बनारसीलाल सोनी, गोविन्द ंिसह निर्वाण, वासुदेव सिंह तंवर, हबीब खां, लूणाराम बाना, चनणाराम मेघवाल, रामनिवास रोकणा आदि नेताओं ने ध्वनिमत से पृथ्वीराज लेघा को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने सभी घटक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए सबको साथ लेकर चलने का विश्वास दिलाया एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षार्थ एवं नैतिक उत्थान तथा हक हकूक को प्राप्त करने एवं सभी वर्गो की समस्यों के निराकरण भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26