आज शाम ये रहेगी कोतवाली थाना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था - Khulasa Online आज शाम ये रहेगी कोतवाली थाना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था - Khulasa Online

आज शाम ये रहेगी कोतवाली थाना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था

बीकानेर। बुधवार को ऊभछठे पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन महिलाएं एवं लड़कियां व्रत रखती है महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर वहीं लड़कियां अच्छे वर की कामना को लेकर व्रत करती है। शाम होने के बाद शहर का लक्ष्मीनाथ मंदिर में लड़कियों व महिलाओं को जबरदस्त भीड़ रहती है लक्ष्मीनाथ भगवान के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है। लड़कियों व महिलाओं की भीड़ को देखते हुए कोतवाली थानाधिकारी द्वारा यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। शाम 6 बजे से रात एक बजे तक बीकाजी टेकरी, शीतल गेट पुल, बड़ा बाजार टैक्सी स्टैण्ड से वाहनों का आवगमन पर पूर्णत रोक रहेगी। वही सुरक्षा के लिए लक्ष्मीनाथ परिसर व उसके आगे पुरुषों व लड़कों के लिए पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। कोतवाली थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि मंदिर के अंदर महिला कांस्टेबलों द्वारा गश्त रहेगी। वहीं बाहर पुरुष पुलिसकर्मी अपनी डियूटी करीब 40 जवान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में लगे हुए। वहीं थानाधिकारी स्वयं भी मौके पर मौजूद रहेगे। ये पहली बार नहीं है कि थानाधिकारी स्वयं रहे अभी हाल के प्रत्येक पर्व पर थानाधिकारी स्वयं की व्यवस्था में लगे रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26