दिल्ली में 55 फीसदी मतदान, एग्जिट पोल सर्वे में आप को बहुमत, पढि़ए पूरी खबर - Khulasa Online दिल्ली में 55 फीसदी मतदान, एग्जिट पोल सर्वे में आप को बहुमत, पढि़ए पूरी खबर - Khulasa Online

दिल्ली में 55 फीसदी मतदान, एग्जिट पोल सर्वे में आप को बहुमत, पढि़ए पूरी खबर

खुलासा न्यूज़, नई दिल्ली। विधानसभा के लिए आज शाम को छह बजे मतदान संपन्न हो गया। शाम तक 55 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे लेकिन अभी से ये अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी। ऐसे में विभिन्न मीडिया हाउसेस ने अपने स्तर पर सर्वे किए हैं। जिसके आधार पर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। सभी टीवी चैनलों के एग्जिट पोल का एवरेज निकाला जाए तो आम आदमी पार्टी को करीब 52 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि भाजपा की झोली में 17 सीटें जा रही हैं। कांग्रेस को केवल 01 सीट पर जीतते हुए दिखाया जा रहा है। टाइम्स नाउ के सर्वे में आप को 44 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीजेपी का 26 सीटें मिलना बताया गया है। इसी प्रकार एबीपी न्यूज के सी-वोटर सर्वे में आप को 49-63 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 5-19 और कांग्रेस को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26