दीपावली महायज्ञ अभियान का शुभारंभ, 33 जिलों में 33 लाख देशी गाय के गोबर से बने दीपक जलेगें - Khulasa Online दीपावली महायज्ञ अभियान का शुभारंभ, 33 जिलों में 33 लाख देशी गाय के गोबर से बने दीपक जलेगें - Khulasa Online

दीपावली महायज्ञ अभियान का शुभारंभ, 33 जिलों में 33 लाख देशी गाय के गोबर से बने दीपक जलेगें

खुलासा न्यूज बीकानेर । गोशाला संघ व तुलसी गोशाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कामधेनु आयोग भारत सरकार के आव्हान पर आज 18 अक्टूबर 2020 को तुलसी गोशाला तुलसी सर्किल पर गौमय कामधेनु दीपावली महायज्ञ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह महती आयोजन परम श्रद्धेय रामेश्वरानंद जी दाताश्री, पूज्य श्री संवित सुबोध गिरी जी महाराज, पूज्य महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज के पावन सानिध्य में, आयोजित किया गया इस महती आयोजन के अतिथि सुशीला कंवर, महापौर बीकानेर नगर निगम, वह राजेंद्र जी पंवार उप महापौर नगर निगम बीकानेर थे।
बीकानेर गोशाला संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराणा ने बताया कि इस गोमय कामधेनु दीपावली महायज्ञ अभियान एक अनूठा अभियान है, इस महाअभियान का आह्वान भारत सरकार के राष्ट्रीय कामधेनु आयोग दिल्ली द्वारा किया गया है इसी श्रंखला में राजस्थान के 33 जिलों में 33 लाख देसी गाय के गोबर से बने गौमय दीपक जलाकर इस बार की दीपावली मनाई जाएगी।
यह दीपक दो प्रकार के होंगे एक दीपक जो तेल से जला कर सामान्य दीपक की तरह उसे घर में सजाया जाएगा, दूसरा दीपक घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए हवन सामग्री के साथ बनाया होगा, उस दीपक को देसी घी की बत्ती से जलाकर उसे घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए जलाया जाएगा, उस दीपक के जलने से घर में छोटे हवन की खुशबू आएगी। और घर के वातावरण को पटाखों की गैस को करोना जैसी महामारी के प्रभाव को घर के आसपास कम करने की चेष्टा की जाएगी।
हम सभी सनातन धर्म प्रेमियों से निवेदन करेंगे छोटे हवन वाला दीपक कम से कम 11 दीपक अपने घर में अवश्य जलाएं ताकि आपके घर का वातावरण शुद्ध हो जाए
और विशेष रूप से इस बार की दिवाली भारत की अनूठी दिवाली होगी क्योंकि इस बार हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है 600 साल की गुलामी के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसलिए प्रत्येक सनातन धर्मी अपने घर में 11 देसी घी के दीपक अवश्य जलाएं इस बार वास्तव में श्री राम अयोध्या पधारें है।
इस शुद्ध देसी गाय के गोबर से बने दीपक में गोबर के साथ गोंद का उपयोग किया गया है इसमें 40 ताजा गोबर और 60 सुखा गोबर गोंद के साथ मिलाकर यह दीपक बनाए गए हैं। गोबर के साधारण दीपक की कीमत व हवन सामग्री मिलाकर बनाए गए शुद्ध गोबर के दीपक की कीमत और गोबर के दीपक के साथ-साथ गोबर से लक्ष्मी गणेश भी बनाए गए हैं, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की कीमत ₹31 रखी गई है इस दीपक के दो बड़े लाभ होंगे इसके जलने से वातावरण शुद्ध होगा और जो दीपक बच जाएगा उस दीपक को खाद के रूप में काम में लिया जा सकता है, इस बार की दीपावली इको फ्रेंडली दीपावली होगी। अभियान का शुभारंभ करते हुए महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि गोमय दीपावली से घर का वातावरण शुद्ध होगा और गौ माता के प्रति आमजन में श्रद्धा का भाव उत्पन्न होगा। उपमहापौर राजेंद्र जी पंवार ने कहा कि इको फ्रेंडली दीपावली मनाने से स्वदेशी अभियान को बल मिलेगा हमें विदेशी चाइना के ऊपर निर्भर नही रहकर अपने हाथ से बनाए गए दीपको का उपयोग करके इको फ्रेंडली दिवाली मनाएंगे। इस अवसर पर परम पूज्य संबित सुबोध गिरी जी महाराज ने कहा कि इस बार की दिवाली सभी दिवालीयो से हटकर है क्योंकि इस बार 600 साल की गुलामी के पश्चात मंदिर का निर्माण हुआ है यह सभी सनातन प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है, इसलिए इस दिवाली को अलग

अनूठे प्रयोग होना चाहिए जो कि कामधेनु आयोग कर रहा है।
महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज ने कहा कि हम सभी सनातन प्रेमियों को संगठन के आव्हान पर 11 देसी घी के दीपक अवश्य जलाने चाहिए ताकि भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने के उस समय के एहसास को महसूस किया जा सके। पंडित रामेश्वरनंद जी दाता श्री ने कहा कि इको फ्रेंडली दीपावली के दीपक जलने के बाद देसी घी के संपर्क में आने से एक छोटे हवन का एहसास करवाएंगे, इससे वातावरण शुद्ध होगा प्रत्येक घर में जब इस विषय का हवन होगा तो घर के आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाएगा क्योंकि गाय के घी से जले दीपक से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है, यह प्रयोग सबसे विशुद्ध प्रयोग है, हम सबको इसका पूरे मनोयोग से अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद सुमन छाजेड़ पन्नालाल जी नांगल आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर इस अभियान के संयोजक पार्षद अनूप गहलोत ने कहा कि संगठन पूरे बीकानेर में अलग-अलग स्थानों पर यह दीपक उपलब्ध करवाएगा जैसे तुलसी सर्किल पर तुलसी गोशाला, शिव बाड़ी मंदिर, भक्तानंद आश्रम भीनासर, हिमालय ऑप्टिकल स्टेशन रोड, सादुल स्कूल के सामने विजय गोचर की दुकान, जस्सूसर गेट, नाथूसर गेट, आदि स्थानों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
आयोजन के संयोजक अरविंद उभा आज के इस महती आयोजन की कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में बीकानेर गोशाला संघ के महामंत्री निरंजन जी सोनी महाजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया
आज के इस आयोजन में पार्षद प्रदीप उपाध्याय, दुर्गा शंकर जी व्यास, मानमल जी सोनी, हिमांशु जी, पार्षद मनोज नायक, पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा, पार्षद विनोद जी, पार्षद भंवर जी साहू, विष्णु सिंह राजपुरोहित, सुशील जी सुथार, गोपाल राजपुरोहित, देवदत्त शर्मा, हरि सिंह जोधासर, एडवोकेट सुनील आचार्य ,महेंद्र सिंह लखासर, मनोज कुमार सेवक, चांद वीर सिंह, बैरीसाल सिंह, विशाल सिंह, शीशपाल गिरी गोस्वामी, उमाशंकर सोलंकी, प्रेम सिंह घुमान्दा, ऋषिराज रामावत, स्नेह प्रकाश व्यास, विजय सिंह चारण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

वीडियों: दिनेश जोशी

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26