12 साल का लड़का हुआ गुम, परिजनों का बुरा हाल, पहुंचे पुलिस के पास - Khulasa Online 12 साल का लड़का हुआ गुम, परिजनों का बुरा हाल, पहुंचे पुलिस के पास - Khulasa Online

12 साल का लड़का हुआ गुम, परिजनों का बुरा हाल, पहुंचे पुलिस के पास

खुलासा न्यूज बीकानेर। कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में 12 साल का लड़का गुम हो गया। परिजनों ने इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन कहीं पर पता नहीं चल पाया। उसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। लड़के के पिता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र 21 दिसंबर को दोपहर दो बजे गुम हो गया। उसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26